Type Here to Get Search Results !

GST क्या है?

GST क्या है? 
वस्तु तथा सेवा कर  वह कर होता है जो राष्ट्र स्तर पर पूरी अर्थव्यवस्था में वस्तुओं एवं सेवाओं पर एक सा लगाया जाता है इसमें उपभोक्ताओं द्वारा क्रय की गई वस्तुओं तथा सेवाओं पर कर राष्ट्र स्तर के आधार पर लगाया जाता है। 
GST को भारत सरकार के द्वारा लागू किया गया है। जीएसटी के आने पर प्रतियोगिता और वर्गीकरण की भूमिका बदल गई है पहले भिन्न-भिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं के लिए अलग अलग कर लगाए जाते थे और इन्हें अलग-अलग प्रकार से लागू किया जाता था जैसे VAT कार एक्साइज ड्यूटी आदि लेकिन जीएसटी के आने के बाद अब देश में एक ही कर सभी वस्तुओं एवं सेवाओं पर लागू किया जाता है। 

GST लागू होने से पहले देश के विभिन्न राज्यों में कर की दरों में काफी अंतर हुआ करता था लेकिन GSTआने के बाद अब पूरे देश में एक ही दर पर GST के अंतर्गत सभी राज्यों में वस्तु एवं सेवा कर लगाया जाता है। जिससे देश के अंदर व्यापारिक माहौल में सुधार आया है। 

GST लागू होने के बाद अब व्यापारियों को अलग-अलग टैक्स नहीं देना होता है जैसे पहले एक व्यापारी को राज्य सरकार को अलग दर पर टैक्स देना होता था उसी वस्तु के लिए और उसी वस्तु के लिए केंद्र सरकार को भी अलग दर पर कर देना होता था लेकिन GST आने के बाद अब व्यापारी एक ही दर पर उस वस्तु के लिए एक ही बार कर चुका था है न कि 2 बार जिससे व्यापारी को भी अब कर मे थोड़ी राहत मिलने से मुनाफा भी अच्छा खासा हो जाता है और उसे कर चुकाने में भी समस्या नहीं होती है। 

Post a Comment

0 Comments