Type Here to Get Search Results !

लॉर्ड डलहौजी कौन था? Lord dalhousie kon tha? Doctrine of Lapse.

लॉर्ड डलहौजी कौन था? 

सन 1848 में भारत में कंपनी का गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी को बनाया गया। इसने शिमला को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया था । इसके शासनकाल में द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध हुआ, जिसमें पहली लड़ाई चिलियांवाला की लड़ाई हुई जिसमें सिख नेता शेर सिंह  था एवं अंग्रेजो की तरफ से कमांडर गफ था। तथा दूसरी लड़ाई गुजरात के चिनाब नदी के किनारे हुई जिसमें अंग्रेजो की तरफ से नेतृत्व चार्ल्स नेपियर कर रहा था यह लड़ाई के 21 फरवरी1849 को लड़ी गई थी। इसमें सिख बुरी तरह पराजित हुए इसके बाद लॉर्ड डलहौजी ने 29 मार्च 1849 को पंजाब का विलय अंग्रेजी राज्य में और महाराजा दलीप सिंह को 50000 पौंड की वार्षिक पेंशन देकर उसे शिक्षा प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड भेज दिया। लॉर्ड डलहौजी ने शिख राज्य का प्रसिद्ध हीरा कोहिनूर महारानी विक्टोरिया के पास भिजवा दिया। लॉर्ड डलहौजी ने सिक्किम पर दो अंग्रेज डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर उसे सन 1850 ईस्वी में अंग्रेजी राज्य में मिला लिया। लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में द्वितीय आंग्ल बर्मा युद्ध हुआ जिसमें इसने लोअर वर्मा एवं पीकू को सन 1852 में अंग्रेजी राज्य में मिला लिया। इसी वर्ष इसने इनाम कमीशन की स्थापना की जिसका मुख्य उद्देश्य भूमि कर रहे जागीरो का पता करके उन्हें छीनना था। इसी के सासनकाल में भारत में पहली बार रेल चलाई गई जो कि 16 अप्रैल 1853 ईसवी में मुंबई से थाने के बीच 34 किलोमीटर तक चलाई गई थी, जिस कारण लॉर्ड डलहौजी को भारत में रेलवे का जनक माना जाता है सन 1853 मैं पहली बार कोलकाता एवं आगरा के बीच बिजली से संचालित तार सेवा शुरू की गई थी जो कि इसी के शासनकाल में की गई थी। इसी वर्ष चार्टर एक्ट पारित किया गया जिसके द्वारा कंपनी के संचालक मंडल से कंपनी के प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति का अधिकार वापस ले लिया गया और अधिकारियों की नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की व्यवस्था की गई जिसके लिए उम्र सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई थी। 1854 ईस्वी में लॉर्ड डलहौजी ने एक स्वतंत्र विभाग के रूप में लोक सेवा विभाग की स्थापना की। इसी वर्ष इसने शिक्षा संबंधी सुधारों में वुड डिस्पैच को लागू किया इसके अनुसार जिलों में एंग्लो वरनाक्युलर स्कूल एवं प्रमुख नगरों में सरकारी कॉलेजों की स्थापना की गई। इसने भारत में नया पोस्ट ऑफिस एक्ट पारित किया जिसके द्वारा भारत में डाक टिकट का प्रचलन  प्रारंभ हुआ। सन 1856 ईस्वी में लॉर्ड डलहौजी ने अपने तोपखाने के मुख्यालय को कोलकाता से मेरठ स्थानांतरित कर दिया था और अपनी सेना का मुख्यालय ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला में स्थापित करवाया। लॉर्ड डलहौजी का शासन काल व्यपगत सिद्धांत के कारण अधिक ज्ञात किया जाता है इस नीति के तहत डलहौजी ने भारत के राज्यों को अंग्रेजी साम्राज्य में विलय किया था। 

व्यपगत सिद्धांत के अंतर्गत अंग्रेजी साम्राज्य में विलय किए गए राज्य इस प्रकार थे
सतारा 1848 इसवी
 जैतपुर (बुंदेलखंड) 1849
संबलपुर (उड़ीसा) 1849 ईस्वी
 बाघाट (हिमाचल प्रदेश) 1850 ईस्वी 
उदयपुर (मध्य प्रदेश) 1852 ईसवी 
झांसी 1853 ईस्वी 
नागपुर 1844 ई. 
लॉर्ड डलहौजी ने शन (1857) अट्ठारह सौ सत्तावन ईसवी में ही तीनों प्रेसिडेन्सियों मुंबई, कोलकाता एवं मद्रास में एक-एक विश्वविद्यालय स्थापित करवाएं और साथ ही प्रत्येक प्रदेश में 1 शिक्षा निदेशक भी नियुक्त करवाया। 
Tags

Post a Comment

0 Comments