Type Here to Get Search Results !

Chandra Grahan 2023 : कल चंद्र ग्रहण इस समय होगा : समय, तिथि, सूतक

Chandra Grahan 2023 : कल चंद्र ग्रहण इस समय होगा : समय, तिथि, सूतक
साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 - 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण भारत के साथ-साथ दुनिया के विभिन्न देशों में भी दिखाई देगा। इसी दिन 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा।
Chandragrahan 2023 bharat में कब है : इस वर्ष साल में दो चंद्र ग्रहण पड़े जिसमें दूसरा चंद्र ग्रहण 28 - 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि से लगेगा। इसी दिन 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का पर्व भी होगा जिसमें महिलाएं व्रत रखती हैं अतः उन्हें सूतक से पहले ही अपने व्रत का पूजन करना होगा एवं सूतक के पहले ही फलाहार करना पड़ेगा। ज्योतिषी के अनुसार चंद्र ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस चंद्र ग्रहण 2023 को लेकर लोगों के मन में यह आशंका भी है कि क्या यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा या नहीं।

भारत मे चंद्र ग्रहण  28 अक्टूबर 2023 को कितने बजे से लगेगा ( Chandra Grahan 28 October 2023 ko kb se lagega in India) 
भारत में चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात्रि 11:30 बजे से पेनब्रा स्टेज में दिखना प्रारंभ हो जाएगा इस स्टेज में चंद्र पर हल्की छाया दिखाई पड़ती है। हालांकि पूर्ण चंद्र ग्रहण रात्रि 1:06 पर प्रारंभ होगा एवं यह 2:22 मिनट पर समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण कल 1 घंटे 19 मिनट तक रहेगा। 

चंद्र ग्रहण भारत में कहां-कहां दिखाई देगा : (Chandragrahan 2023 bharat me kha-kha dikhayi dega) 
साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण अहमदाबाद मुंबई वाराणसी, कोलकाता, बेंगलूरु एवं नई दिल्ली में दिखाई देगा।

Chandra Grahan 2023 का सूतक कब से शुरू होगा : ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले से प्रारंभ हो जाता है। अक्टूबर माह 2023 में होने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 02:52 पर शुरू होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments