Type Here to Get Search Results !

विश्व का सबसे खुशहाल देश फिनलैंड कैसे?

   विश्व में सबसे खुशहाल देश फिनलैंड है। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में इस वर्ष 146 देशों को शामिल किया गया था जिनमें नंबर एक पर सबसे खुशहाल देश फिनलैंड एवं अंत में सबसे दुखी देश अफगानिस्तान रहा और बात करें टॉप 5 देशों की जो खुशहाल देशों की सूची में सबसे ऊपर रहे इस प्रकार है - 
 1. फिनलैंड
2. डेनमार्क
3. आइसलैंड
4. स्विजरलैंड
5. नीदरलैंड

भारत का नंबर इस वर्ष 136 रहा पिछले वर्ष भारत का नंबर 139 रहा जो कि इस बार 3 नंबर अच्छे पायदान पर है पिछले वर्ष की अपेक्षा। यह पूरा डाटा रसिया यूक्रेन वॉर के पहले का है।


फिनलैंड की आबादी लगभग 5.5 मिलियन है और इसका क्षेत्र लगभग 338000 वर्ग किलोमीटर है। फिनलैंड की साक्षरता दर विश्व में सबसे अधिक है जो कि 100 फ़ीसदी है यहां पर 15 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के सभी लोग पढ़ना एवं लिखना जानते हैं अर्थात पूर्ण रुप से साक्षर है। फिनलैंड के 50% बच्चे स्कूल जाने से पहले ही पढ़ना लिखना सीख जाते हैं।

मुख्य कारण जो फिनलैंड को विश्व में सबसे खुशहाल देश बनाते हैं?
सामाजिक विश्वास, अच्छी और मजबूत शासन प्रणाली, बहुत कम क्राइम रेट और बेरोजगारी भी बहुत ही कम, कम करप्शन।
यह कुछ मुख्य कारण है जो फिनलैंड को विश्व का सबसे खुशहाल देश बनाते हैं यहां पर बहुत ही कम ऐसे लोग हैं जो अपने आप को दुखी मानते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments