Type Here to Get Search Results !

बिजली संकट। कोयला संकट। जाने क्या हैं बजह

देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को जहां पावर कट का सामना करना पड़ रहा है क्लाइमेट चेंज के कारण लू की आशंका भी बढ़ती जा रही है। देश में पावर कट का सामना कर रहे राज्य-
दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, केरला झारखंड, हरियाणा।
पावर कट का मुख्य कारण कोयले की कमी है।
कोयला- भारत में मुख्य पांच प्रकार के कोयला पाया जाता हैं, लेकिन बिट्यूमिनोस नामक कोयले का उपयोग बिजली बनाने के लिए किया जाता है क्योंकि इस का तापमान बहुत अधिक होता है जिससे आसानी से बिजली का उत्पादन किया जा सकता है।
भारत के विभिन्न मुख्य राज्य जो कोयले का उत्पादन करते हैं-
1. छत्तीसगढ़ 
2.झारखंड 
3.उड़ीसा 
4.पश्चिम बंगाल  
5.मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़ कोयले का उत्पादन सबसे अधिक करता है।
भारत कोयले के उत्पादन में दुनिया का दूसरा सबसे अधिक कोयला उत्पादन करने वाला देश है।
झारखंड कोयले का सबसे अधिक भंडारण करने वाला राज्य है।
झारखंड में सबसे अधिक कोयले का भंडारण करने वाली कोलफील्ड झारिया कोल्डफील्ड है जो लगभग 19.4 बिलियन टन कोकिंग कोल का भंडारण करती है। भारत विभिन्न देशों से कोयला लेता है भारत मुख्यतः जिन देशों से कोयला लेता है उनकी सूची निम्न प्रकार है-
1.इंडोनेशिया 
2.ऑस्ट्रेलिया 
3.साउथ अफ्रीका
4. अमेरिका
भारत विभिन्न देशों को कोयला प्रदान करता है जिन देशों को कोयला प्रदान किया जाता है उनकी सूची निम्न प्रकार है।
1. नेपाल 
2.बांग्लादेश
3. भूटान

TO SEE VIDEO CLICK -: BIJLI GULL
Tags

Post a Comment

0 Comments