Type Here to Get Search Results !

UNSC - United Nation Security Council. जानिए क्या है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और वीटो पावर।

द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात अंतरराष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता महसूस की गई जिससे भविष्य में ऐसा कोई भी युद्ध ना हो, इसके लिए द्वितीय विश्व युद्ध के विजेता राष्ट्रों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की जिसमें 6 अंग (महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, प्रन्यास परिषद, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय, सचिवालय) सम्मिलित किए गए इनमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) एक महत्वपूर्ण अंग है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) - 
        
स्थापना. - 1945
मुख्यालय - न्यूयॉर्क
उद्देश्य -  UN घोषणा पत्र के अनुसार इसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखना है।
 सदस्य - UNSC में कुल 15 सदस्य होते हैं जिनमें पांच स्थाई एवं 10 अस्थाई सदस्य होते हैं। 
स्थाई सदस्य - अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, चीन। 
अस्थाई सदस्यों का निर्वाचन महासभा अपने दो तिहाई बहुमत से 2 वर्षों के लिए करती है। 

मतदान - UNSC के प्रत्येक सदस्य का एक वोट होता है प्रक्रिया संबंधी मामलों में किसी भी निर्णय के लिए 15 में से 9 अस्थाई एवं पांचों स्थाई सदस्यों का सकारात्मक मतदान आवश्यक होता है। यदि कोई सदस्य किसी निर्णय का समर्थन नहीं करता और उस निर्णय को रोकना भी नहीं चाहता है तो वह मतदान प्रक्रिया के दौरान अनुपस्थित रह सकता है। 
 
वीटो शक्ति - वीटो शक्ति यूएनएससी के पांच स्थाई सदस्यों को प्राप्त एक विशेष निशेषाधिकार होता है, जिसमें यदि कोई भी स्थाई सदस्य किसी निर्णय से सहमत नहीं होता है तो वह अपने वीटो शक्ति का उपयोग कर उस प्रक्रिया को रद्द कर सकता है। इसमें 14 सदस्यों के समर्थन के बाद भी प्रस्ताव रद्द हो जाता है। अर्थात स्वीकृत नहीं होता। 
सोवियत संघ ने वीटो का सबसे अधिक बार उपयोग किया है। 
भारत ने 2021 में  UNSC में आठवीं बार अस्थाई सदस्य के रूप में प्रवेश लिया है। 


Tags

Post a Comment

0 Comments