Type Here to Get Search Results !

छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी फरवरी 1630 को माना जाता है हालांकि इस बारे में अभी भी मतभेद है कि उनका जन्म फरवरी 1630 में हुआ था या अप्रैल 1627 में  हुआ था।





इनका जन्म पुणे के शिवनेरी किला में हुआ था उनके पिता जी का नाम शाहजी भोंसले एवं माता जीजाबाई थी। शिवाजी महाराज का पालन पोषण उनकी मां एवं दादा कोंडादेव की देखरेख में हुआ। शिवाजी महाराज एक बहादुर योद्धा एवं कुशल प्रशासक थे। वे अपनी बहादुर, कुशल रणनीति एवं प्रशासनिक कौशल के कारण बहुत ही प्रसिद्ध थे। तोरणा की विजय यह विजय शिवाजी महाराज ने मात्र 16 साल की उम्र में मराठों के पहले सरदार के रूप में प्राप्त की थी। सन 1674 ईस्वी में उन्होंने स्वयं को मराठा साम्राज्य का स्वतंत्र शासक घोषित कर लिया। और उन्हें छत्रपति शिवाजी के रूप में ताजपोशी कराई गई जिसके बाद हिंदू धर्म के रक्षक का खिताब मिला था।

रोचक तथ्य

1. शिवाजी महाराज एक अच्छे सेनापति के साथ साथ एक धर्मनिरपेक्ष शासक भी थे।

2. शिवाजी महाराज ने तटों की सुरक्षा पर ध्यान देते हुए नौ सेना का गठन किया और ऐसा करने वाले वह पहले हिंदुस्तानी शासक थे।

3. शिवाजी महाराज महिलाओं का बहुत ही सम्मान करते थे बिना केवल अपने राज्य की महिलाओं को बल्कि शत्रु राज्य की महिलाओं को भी सम्मान देते थे। वह हमेशा ही महिला उत्पीड़न के विरोध में थे।

4. इन्होंने समर्पित सेना का गठन किया इसके पहले किसानों को खाली समय में प्रशिक्षित किया जाता था युद्ध के लिए किंतु शिवाजी महाराज ने एक संगठित सेना का निर्माण किया जिन्हें साल भर प्रशिक्षित किया जाता था।

5. शिवाजी महाराज ने अपने दरबार में 8 मंत्रियों की नियुक्ति की जिन्हें अष्तपप्रधान कहा गया था। 

Tags

Post a Comment

0 Comments