Type Here to Get Search Results !

5 मुख्य उद्देश्य विश्व सामाजिक न्याय दिवस के/ World day of Social Justice.

प्रत्येक वर्ष 20 फरवरी को सामाजिक न्याय दिवस वैश्विक स्तर  मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है?
विश्व में प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से न्याय मिल सके एवं सामाजिक न्याय को बढ़ावा मिल सके। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक वर्ष 20 फरवरी को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1800 के दशक के मध्य मेंइटालियन जेसुइट लुइगी टप्पारेली डी'एजेग्लियो  ने पहली बार इस शब्द को एक आर्थिक अवधारणा के रूप में पेश किया था। यूरोप में सामाजिक वर्ग प्रणाली के कारण अत्यधिक असमानता और आर्थिक संकट को देखते हुए, थॉमस एक्विनास के विचार के आधार पर यह शब्द निकाला, सही काम करने के अलावा हमें वह काम करने का प्रयास करना  चाहिए जो आवश्यक है। 

इस वर्ष विश्व सामाजिक न्याय की थीम - " Achieving social justice through formal employment"

उद्देश्य - 1. सभी को अच्छे जीवन के लिए आवश्यक                     वस्तुएं मिलें। 
             2. सभी को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवा मिले। 
             3. लिंगो के बीच समानता हो। 
             4. लोगों को नस्लवाद से बचाना। 
             5. लोगों को उम्रवाद से बचाना। 
कब से मनाया जाता है? - 
                                      
                             संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 नवंबर 2007 को प्रति वर्ष 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने की मंजूरी दी थी। पहली बार सन् 2009 में इसे मनाया गया था। 
             


Tags

Post a Comment

0 Comments