Type Here to Get Search Results !

Notes बनाने के फायदे/profit of making notes.

नमस्कार दोस्तों नोट्स बनाना एक बहुत ही अच्छी आदत होती है यह न केवल विद्यार्थियों के लिए अच्छी होती है बल्कि सभी तरह के प्रोफेशन वाले लोगों के लिए भी एक बहुत अच्छी आदत होती है इसके द्वारा हर एक व्यक्ति का व्यक्तित्व और भी अच्छा बनता जाता है आइए नोट्स बनाने से होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं जो कि निम्न प्रकार हैं -
1. ध्यान का केंद्रीकरण - जब हम किसी भी पाठ को पढ़ते हैं तो हमारा दिमाग भटक जाता है और हम उस पार से अपनी पकड़ को खो देते हैं तथा अपने इंटरेस्ट को भी किंतु जब हम नोट्स बनाते हैं तो हमारा पूरा ध्यान लिखने पर ही होता है जिससे हमारा ध्यान का केंद्रीकरण बना रहता है और इसमें सुधार भी होता है।
2. स्मृति क्षमता - जब हम किसी भी तरह का लेख लिखते हैं तो हमें खुद से ही पॉइंट्स को याद करना होता है उनके फिगर एवं सेट को भी ध्यान में लाना होता है और शब्दों के अर्थ को भी इस तरह है हम अपने दिमाग की कसरत करते हैं और हमारी स्मृति क्षमता में सुधार होता है।
3. लेखन कला में सुधार - जब हम लिखना शुरू करते हैं तो धीरे-धीरे हमारी लेखन में भी सुधार होता है।,
4. शब्दकोश में सुधार - लेख लिखने से हमें नए नए शब्दों का ज्ञान होता है जिससे हमारे शब्दकोश में सुधार होता है।
5. संपादन कला - नोट्स बनाने से हमें संपादन कला सीखने को मिलती है साथ ही साथ उसमें बहुत ही अच्छा सुधार भी होता है।
इससे संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/TuTb6AliCXg?feature=share
Tags

Post a Comment

0 Comments